सातवें चरण की शिक्षक नियोजन को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है..इस नियोजन को लेकर बनी नियमावली को शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल गई है और इसे अब कैबिनेट के पास लाया जाएगा.इस नियमावली पर मुहर लगने के बाद करीब 3 लाख शिक्षक नियोजन का रास्ता साफ हो जाएगा.
इस संबंध में बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि 7th_phase शिक्षक नियोजन नियमावली पर मैंने हस्ताक्षर कर दिया है, अब ये कैबिनेट में जाएगा। 2023 में शिक्षा विभाग में 3 लाख से अधिक नौकरी मिलेगा। महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी का जो वादा किया है, हम उसपर क़ायम हैं और उसे पूरा करके दिखाएँगे।
बताते चलें कि नीतीश कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को बुलाई गई है.इस कैबिनेट में ही इस नियमावली को मंजूरी मिल सकती है..जिसके बाद शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा.27 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.इस नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों के साथ ही बीजेपी ने उठाने की घोषणा की हुई है और ऐसा लगता है कि सरकार सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष की बोलती बंद करना चाहती है.
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…