Bihar

अनोखा बदला: 4 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी; पति ने भी प्रेमी की पत्नी से कर ली शादी

बिहार में अजीब मामला सामने आया है। खगड़िया में 4 बच्चों की मां अपने पति को छोड़ पुराने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति ने उसके प्रेमी से मोबाइल पर बातें शुरू हुईं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। और दोनों ने भी शादी का फैसला कर लिया। दोनों की पत्नियां और बच्चे आपस में बदल गए। दोनों बिहार से बाहर अपने-अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं।

दोनों ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

आपको बता दें कि मुकेश कुमार सिंह की पत्नी के घर से अचानक फरार हो जाने पर पहराहा गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था, तो वहीं हरदिया गांव के रहने वाले नीरज कुमार सिंह के घर वालों को बैचेनी होने लगी। उनके परिजनों को चिंता सता रही थी कि कहीं पत्नी की बेवफाई के आहत नीरज कोई गलत कदम न उठा ले। इस बीच बीते दिनों नीरज कुमार सिंह और उनकी नई पत्नी ने एक साथ वीडियो जारी कर दोनों एक दूसरे से शादी रचाने की जानकारी दी। अब हर तरफ इस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला एक युवती की शादी से पूर्व प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र स्थित हरदिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह की शादी 14 वर्ष पूर्व, वर्ष 2009 में गोगरी प्रखंड के पसराहा गांव में रूबी देवी से हुई थी। मगर शादी से पहले रूबी का अपने गांव के ही मुकेश कुमार सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो शादी के बाद भी चलता रहा। इस दौरान नीरज कुमार सिंह और रूबी देवी को चार बच्चे हुए।

मगर रूबी देवी का अपने प्रेमी से प्यार कम होने के बजाय परवान चढ़ता गया। हालांकि रूबी देवी की शादी के कुछ वर्षों बाद उसके प्रेमी मुकेश कुमार सिंह की भी शादी हो गई और संयोगवश उनकी पत्नी का नाम भी रूबी देवी ही है। इस बीच करीब एक वर्ष पूर्व 6 फरवरी 2022 को नीरज कुमार सिंह की पत्नी रूबी देवी एक पुत्री को छोड़ अपने तीन बच्चों के साथ प्रेमी मुकेश कुमार सिंह के साथ फरार हो गई।

इधर पत्नी के फरार होने के बाद पति समाज के ताने-बाने सुनकर और पत्नी की बेवफाई की आह में अंदर से टूटने लगा, जबकि उधर मुकेश कुमार सिंह की पत्नी भी अपने पति की इस बेवफाई और अकेलेपन के कारण अंदर से टूटने लगी। पति के छोड़कर जाने के बाद मुकेश की पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ अकेले समय काट रही थी।

मोबाइल नंबर ने बदल दी कहानी

इस बीच चौथम के हरदिया निवासी नीरज कुमार सिंह को अपनी पत्नी के प्रेमी की पत्नी का मोबाइल नंबर हाथ लगा। उसने फोन कर अपना परिचय दिया तो दोनों एक दूसरे से अपनी व्यथा सुनाने लगे। दोनों को अपने पति और पत्नी की बेवफाई का रंज सहना मुश्किल हो गया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

एक दूसरे से मिलने के बाद दोनों ने एक नई प्रेम कहानी लिखते हुए बीते 11 फरवरी को अपने अपने घर से फरार हो गए और 18 फरवरी को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। फिर दोनों अपने-अपने बच्चों को लेकर मध्य प्रदेश चले गए, जहां दोनों खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

12 घंटे ago