पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर लालू प्रसाद जल्द फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को लेकर बोल रहे हैं।
यह साफ है कि वह किसी और से गाइडेड हैं और उसी एजेंडे पर बोल रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है। उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी बीमार हैं। जल्दी उसपर आरजेडी सुप्रीमो फैसला लेंगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पूरे मामले पर पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है।
वहीं, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार पर भी डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जिस चीज को लेकर संसद नहीं चली, वो गायब हो गई। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा हैजैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा विपक्षी नेताओं पर और एक्शन होगा।
नीतीश के खिलाफ लगातार बयान दे रहे सुधाकर
पार्टी की नोटिस और निर्देश के बाद भी पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। ताजा बयान उन्होंने कैमूर में दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश मोदी का मॉडिफाइड वर्जन हैं। उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा होगा राष्ट्रपति शासन लगाना।
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रविवार को कैमूर में राकेश टिकैत के साथ ट्रैक्टर रैली कर रहे थे। उसी दरमियान अपने भाषण में उन्होंने ये बातें कही। सुधाकर यहीं नहीं रुके आज जब वो विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…