Bihar

IG विकास वैभव के आरोप पर सीएम नीतीश कुमार ने जताई नाराजगी, बोले- ट्वीट कर ये सब करना सही नहीं…

बिहार में आईपीएस विकास वैभव मामले पर हड़कंप मचा है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है. वहीं अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. सीएम नीतीश ने आईपीएस विकास वैभव को नसीहत देते हुए कहा कि ट्वीट करना अधिकारियों का काम नहीं है. सही फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए.

सीएम नीतीश ने जतायी नाराजगी:

विकास वैभव ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था. उसके बाद से ही बिहार में बयानबाजियों का दौर चल पड़ा है. विपक्ष लगातार इसको लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथों ले रही है. अब सीएम नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम ने आईपीएस विकास वैभव के ट्वीट करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. सीएम ने पूर्णिया में समाधान यात्रा के दौरान ये बातें कहीं हैं.

क्या है पूरा मामला:

बता दें कि बिहार होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर और आईजी होमगार्ड आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के बीच हो रहे विवाद को लेकर राजनीति जारी है. बताया जा रहा है कि डीजी होमगार्ड ने आईजी विकास वैभव को गालियां दी हैं. इससे आहत होकर विकास वैभव ने बजाप्ता ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था. आईपीएस विकास वैभव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि ‘मुझे आईजी होमगार्ड एवं फायर सर्विस का दायित्व दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को दिया गया था. तब से ही सभी दायित्वों के निर्वहन हेतू हरसंभव प्रयास कर रहा हूं. प्रतिदिन तब से अनावश्यक ही डीजी मैडम के मुख से गालियां सुन रहा हूं. (recorded too)! परंतु यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है. हालांकि इस ट्वीट को विकास वैभव ने डिलीट कर दिया था.

‘यात्री मन व्याकुल है..‘:

वहीं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि “”यात्री मन व्याकुल है ! बंधनों से मुक्त होना चाहता है ! परिस्थितियां अवरोध उत्पन्न करती प्रतीत भले हो रहीं हों परंतु #यात्री_मन यह भी जानता है कि #यात्री_मन को कोई बांध नहीं सकता है ! जो निर्धारित है वह स्वयं अपना मार्ग प्रशस्त करेगा ! शेष सब माया ही है परंतु कर्म महत्वपूर्ण है!”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago