Samastipur

समस्तीपुर: बेटी की लग्न को लेकर परिवार गया हुआ था हाजीपुर, चोरों ने बंद घर से 3 लाख के जेवर व 1 लाख नकदी उड़ाए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिणी पंचायत के मोहम्मदपुर गांव के एक किराना कारोबारी बेटी की लग्न को लेकर फलदान में हाजीपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का किवाड़ तोड़कर एक लाख नगद समेत तीन लाख के गहने एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी कारोबारी को उस समय हुई जब सभी लोग देर रात फलदान से लौटे।

उधर घटना की सूचना देर रात ही मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव के किराना कारोबारी प्रीत राम चौधरी अपनी बेटी की शादी को लेकर फलदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपरिवार हाजीपुर गए हुए थे। देर रात वह जब लौटे तो उनके घर का सारा सामान इधर-उधर फेंका हुआ था। घर में बेटी की शादी को लेकर रखा गया एक लाख नकदी के अलावा करीब तीन लाख मूल्य का गहना एवं अन्य कीमती सामान गायब था।

कारोबारी चौधरी द्वारा इस मामले की जानकारी तत्काल मोहिउद्दीननगर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीननगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है ।जिससे पूछताछ की जा रही है।

थाना अध्यक्ष नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि घटना को लेकर कारोबारी द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बहरहाल शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। गांव में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस मामले में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago