वैलेंटाइन वीक में प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है। फिनलैंड की रहने वाली जूलिया अपने प्यार प्रणव से शादी करने के लिए बिहार के कटिहार पहुंची। दोनों के प्यार की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी। जूलिया अपने परिवार के साथ कटिहार पहुंचीं। फिर प्रणव के परिवार की रजामंदी से मंदिर में शादी की ।
जानकारी के अनुसार, दुल्हन जूलिया फिनलैंड के हेलसिंकी की रहने वाली हैं। वहीं दूल्हा प्रणव कुमार आनंद बिहार के कटिहार जिले के ललियाही मोहल्ले में रहते हैं। प्रणव की दोस्ती फेसबुक के जरिए फिनलैंड की रहने वाली 22 साल की जूलिया से हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के नजदीक होते गए और दोस्ती प्यार में बदलने के बाद बात शादी तक पहुंच गई।
कटिहार में प्रणव की कॉस्मेटिक की दुकान है। जूलिया जल्द से जल्द शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रणव जूलिया के पास नहीं जा सकता था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि जूलिया अपने परिजनों और दोस्तों के साथ फिनलैंड से भारत आ गई। दुल्हन जूलिया के साथ फिनलैंड से उसकी तीन बहनें, बहनोई और दोस्तों सहित 8 लोग आए थे।
कटिहार में दोनों ने पूर्णिया के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद कटिहार के ललियाही मोहल्ले में दूल्हा प्रणव के घर पर रिसेप्शन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोग इस स्पेशल शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…