Bihar

अमित शाह बोले- नीतीश के लिए बीजेपी के सारे दरवाजे बंद: हम CM बना रहे थे..वो PM बनना चाहते थे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बगहा के वाल्मीकि नगर में 20 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री के निशाने पर नीतीश और लालू का जंगलराज रहा। उन्होंने 12 बार जंगलराज और 20 बार नीतीश का नाम लिया। मंच से कहा कि अब नीतीश के लिए भाजपा के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं।

अमित शाह ने भाषण की शुरुआत में ही लोगों से पूछा कि जंगल राज से मुक्ति चाहिए या नहीं। अगर चाहिए तो 2024 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कीजिए। जंगलराज से मुक्ति के लिए 2024 से भाजपा को जीताकर शुरुआत करिए।

अमित शाह का पूरा भाषण 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर था। उन्होंने केंद्र की बिहार में चल रही योजनाओं को गिनाया। वहीं, लोगों को लालू के जंगल राज वापसी से डराया।

तेजस्वी ने साधा था निशाना

शाह की सभा से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के इंटरनल सर्वे से बीजेपी को धक्का पहुंचा है। इन लोगों को सिर्फ चुनाव से ही लेना देना हैं। देश से कोई लेना देना नहीं है। देश के विकास से इन्हें कोई मतलब नहीं। उधर चीन लगातार देश में घुसता जा रहा और यह इधर रैली कर रहे हैं। इनकी मानसिकता बनती जा रही कि सबको कब्जा लेना है।

इससे पहले तेजस्वी ने पूछा- बजट में बिहार को क्यों ठगा

शाह के दौरे पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताए कि उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है। बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इनको सबक सिखाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सभा स्थल पर लगे बैनर में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे का फोटो नहीं हैं। वह वाल्मीकि नगर के सांसद रह चुके हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद सतीश चंद्र दुबे पिछले एक महीने से लगातार लगे हुए थे।

शाम को पटना आएंगे

अमित शाह पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आए और हेलिकॉप्टर से बगहा पहुंचे। शाम को वह पटना आएंगे। यहां गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वो बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

8 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

9 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

9 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

15 घंटे ago