आईजी गृह रक्षा वाहिनी विकास वैभव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। होमगार्ड डीजी शोभा अहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच चल रहे विवाद के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने विकास वैभव का तबादला किया है। अब उन्हें पटना पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है।
होमगार्ड डीजी शोभा आहोटकर और आइजी विकास वैभव के बीच विवाद को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने सोमवार को 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी विकास वैभव और 2009 बैच के आइपीएस डीआइजी विनोद कुमार को उनके पद से हटा दिया है। शोभा अहोटकर से विवाद के बाद 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को गृह रक्षा वाहिनी के पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया गया है। विकास वैभव का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है।
आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया है। वहीं डीजी से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार को भी पटना पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…