Bihar

बिहार में निकली 155 सिविल जज पद पर भर्ती, 27 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आज 27 फरवरी 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि बीपीएससी की इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 है। बीपीएससी की इस परीक्षा के जरिए कुल 155 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। बीपीएससी जूडिशियल सेवा परीक्षा 2023 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने से पहले आवेदन योग्यता, आयु सीमा आदि की विस्तृत जानकारी के आयोग की वेबसाइट पर जारी पूरा परीक्षा नोटिफिकेशन जरूर ध्यान से पढ़ लें। बीपीएससी 32वीं जूडिशियल सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 20 फरवरी 2023 को जारी किया गया था।

बीपीएससी जूडिशियल परीक्षा आवेदन की तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 फरवरी 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 मार्च 2023

रिक्तियों की संख्या – 155 पद।

आयु सीमा – बीपीएससी जूडिशियल सेवा परीक्षा के लिए 22 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क :  महिला अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपए। सामान्य वर्ग, ओबीसी व अन्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए।

शैक्षिक योग्यता – अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण हो। अधिक जानकारी के लिए यहां दिया जा रहा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न: 

इस भर्ती की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का और दूसरा पेपर विधि का होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा व्याख्यात्मक होगी। परीक्षा पाठ्यक्रम के लिए नोटिफकेशन देखें।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

58 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago