Bihar

नई पार्टी बनाते ही खुलकर नरेंद्र मोदी के पाले में आए उपेंद्र कुशवाहा, खुलकर कहा- 2024 में कोई चुनौती नहीं है

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू छोड़कर रालोजद नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाले में आ गए हैं। कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। नीतीश की विपक्षी एकजुटता की मुहिम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों में कई पीएम पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जेडीयू के कई नेता उनके संपर्क में हैं। हालांकि, एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

उपेंद्र कुशवाहा ने करीब दो महीने तक बगावती तेवर दिखाने के बाद सोमवार को जेडीयू से नाता तोड़ दिया। पटना में अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। जेडीयू छोड़ते वक्त वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं पर जमकर बरसे।

मंगलवार को एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी से अपनी नजदीकियां भी जाहिर कर दीं। कुशवाहा ने पीएम नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि 2024 में उनके सामने कोई चुनौती नहीं हैं। विपक्ष में दर्जनभर पीएम उम्मीदवार हैं। कुशवाहा ने जेडीयू को खाली मकान की तरह बताया और कहा कि इस दल के कई नेता उनके संपर्क में हैं। एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे फिलहाल अपनी पार्टी को खड़ा करने का काम कर रहे हैं।

2024 में नीतीश-तेजस्वी का खेल बिगाड़ेंगे कुशवाहा?

उपेंद्र कुशवाहा का 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के साथ जाना तय माना जा रहा है। वे रालोजद को एनडीए में शामिल करके बिहार की कुछ सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा कुर्मी और कोइरी वोटरों की राजनीति करते हैं, जिन्हें लव-कुश फैक्टर माना जाता है। यह बिहार की राजनीति में अहम है। कुशवाहा के एनडीए में आने से बीजेपी को इसका फायदा पहुंचेगा। कुशवाहा के जरिए बीजेपी 2024 में नीतीश और तेजस्वी का खेल बिगाड़ सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago