Bihar

बिहार के पूर्व मंत्री रविंद्र नाथ मिश्र को हत्या मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा

बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर है। बिहार के पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और कांग्रेस के नेता रविन्द्र नाथ मिश्र को छपरा एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा दी है। पूर्व मंत्री चुनाव के दौरान हुई हत्या के मामले में कोर्ट से दोषी करार दिए गए थे। सजा को लेकर सुनवाई के बाद पहले ही उन्हें दोषी करार दे दिया गया था। पूर्व मंत्री छपरा कोर्ट में बंद थे। आज सजा के विंदु पर फैसला होना था।

वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ लूटने की मंशा से मतदान करने आये एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पूर्व मंत्री पर केस दर्ज था। न्यायाल ने सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता को पहले ही दोषी करार दे दिया था। रविंद्र नाथ मिश्र राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री थे।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 1990 के चुनाव के दिन 27 फरवरी को मांझी प्रखंड के बूथ संख्या 175 और 176 पर बूथ लूटने की मंशा से कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। पूर्व मंत्री वहां मौजूद थे। उन्होंने खुद गोली चलाई। उनके द्वारा की गई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गयी थी। इसी दौरान मतदान करने के लिए आये उमा बीन नामक एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी।

इस मामले में बूथ संख्या 175 के पीठासीन अधिकारी प्रणय कुमार मल्लिक व बूथ संख्या 176 के पोलिंग एजेंट महेश प्रसाद यादव की ओर से पूर्व मंत्री के खिलाफ मांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। पीठासीन अधिकारी मल्लिक ने किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया, जबकि महेश प्रसाद यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्र नाथ मिश्र और उनके भाई हरेंद्र मिश्र को हत्या में संलिप्त बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंत्री के भाई को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago