Bihar

पटना का मरीन ड्राइव होगा विकसित, खुलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मॉल और म्यूजियम, तेजस्वी ने की समीक्षा

पटना में गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव को सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेगी. यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई ऐसी चीजें बनेगी, जिसका लुत्फ यहां पहुंचने वाले लोग बड़े आनंद के साथ उठा सकेंगे. इसे लेकर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को फिर से समीक्षा बैठक की. इस फॉलोअप मीटिंग में कई चीजों पर विस्तृत चर्चा हुआ साथ ही डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट के बारे में प्रेजेंटेशन भी हुई.

मरीन ड्राइव होगा विकसित

सरकार गंगा रिवर फ़्रंट पर स्टेडियम, मॉल, कल्चरल व रिक्रिएशनल सेंटर, म्यूजियम, पार्किंग, पार्क, वाटर स्पोर्टस एक्टिविटी तथा साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण कराएगी. इन सुविधायों के विकसित हो जाने के बाद राज्य के लोगों को वाटर स्पोर्टस का लुफ्त लेने के लिए गोवा और अंडमान नहीं जाना पड़ेगा. मरीन ड्राइव के लिए बनी विकास की योजना पथ निर्माण, नगर विकास व आवास और पर्यटन विभाग की हो सकती है. इसमें दो बड़े स्टेडियम भी बनाये जा सकते हैं, जिनमें से एक क्रिकेट और एक फुटबॉल का हो सकता है.

20 घाटों के निर्माण की थी योजना

छुट्टियों के दिन यहां इतनी भीड़ उमड़ती है कि मेले-सा नजारा रहता है. लोगों की इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किये जाने की योजना है. शुरु में पार्किंग प्लेस और कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे. इसके साथ राजधानी रिवर फ्रंट डेवेलपमेंट परियोजना के तहत शहर में 20 घाटों के निर्माण की योजना थी. इनमें से 16 को पूरा कर लिया गया है. रिवर फ्रंट का विकास पटना लॉ कॉलेज घाट से आगे तक हो चुका है.

नीतीश कुमार ने 2013 में किया था शिलान्यास

दीघा से दीदारगंज तक बन रहे गंगा पथ की कुल लंबाई 20.5 किमी है. इसका पहला चरण दीघा से पीएमसीएच तक पूरा हो चुका है. यह भाग 7.4 किमी लंबा है, जिसमें से 6.5 किमी सड़क का निर्माण बांध बना कर किया गया है. 2011 में गंगा पथ बनाने का प्रस्ताव सरकार ने पास किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में इसका शिलान्यास किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago