Bihar

बिहार: कैदी ने मलद्वार से शरीर में मोबाइल व केबल छिपाया, शौच कराकर पुलिस ने निकलवाया बाहर

भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी ने व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद लौटते वक्त अपने मल द्वार में मोबाइल व चार्जर केबल छिपाकर उपकारा में प्रवेश करने का प्रयास किया। लेकिन, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद जेल के वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर अनुमंडलीय अस्पताल में बंदी का एक्सरे कराया गया तो पता चला कि बंदी के मलाशय (रेक्टम) में मोबाइल और चार्जर का केबल है। चिकित्सकों के प्रयास से शौच करवाकर मोबाइल व चार्जर का दो केबल निकाला गया।

विचाराधीन बंदी नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्दतपुर निवासी रहीम आलम है। यह कैदी रकम लेन-देन के मामले में लगभग छः माह से अनुमंडल कारा में है। सोमवार को रहीम पेशी के लिए दोपहर करीब 12 बजे अनुमंडल कारा से नवगछिया न्यायालय गया था। जहां कुछ देर के लिए उसे कोट हाजत में भी रखा गया था।

शाम साढ़े चार बजे उसे पुनः जेल में प्रवेश करने के लिए जेल गेट पर लाया गया। जहां तलाशी के क्रम में मेटल डिटेक्टर से चेक करने पर पता चला कि उक्त बंदी के पास धातु का कुछ सामान है। हालांकि तलाशी के बाद भी सुरक्षाकर्मियों को कुछ नहीं मिल पा रहा था। एक्स-रे कराने पर मोबाइल व चार्जर के दो केबल स्पष्ट देखे गए। फिर शौच कराया गया तो पुनः दो केबल निकाला गया।

कैदी ने बताया कि हाजत में मोबाइल और चार्जर उसने लावारिस अवस्था में देखा तो खा लिया था। तीनों समान मलाशय में फंसा हुआ था। चिकित्सकों ने बताया की संभावना है कि मल द्वार के रास्ते से ही सामानों को मलाशय तक पहुंचाया गया होगा। मुख के रास्ते समान मलाशय तक आने में काफी वक्त लगता है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

5 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

11 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

12 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

13 घंटे ago