Samastipur

नगर निगम ने शहर के लोगों से जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर मांगे सुझाव, पहला वार्षिक बजट बनाने की भी तैयारी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम अपना पहला बजट बनाने की तैयारी में जुट गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शहर के लोगों से जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पर सुझाव मांगे गये हैं। नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने बताया कि शहर के विभिन्न तबकों के लोगों से प्रदूषण नियंत्रण, शहर को साफ सुथरा बनाने, शहर में जलजमाव के निराकरण के लिए आदि मुद्दों पर सुझाव मांगे गए हैं। कोई भी सजग नागरिक पांच मार्च तक नगर आयुक्त के कार्यालय में अपना सुझाव उपलब्ध करा सकता है।

47 वार्ड बजट में शामिल

पहले नगर परिषद में केवल 27 वार्ड की जरूरतों व वहां से प्राप्त होने वाली आय को ध्यान में रख वार्षिक बजट बनाया जाता था। अब नगर निगम के बाद 47 वार्डों की जरूरतों व आय को ध्यान में रख कर वार्षिक बजट तैयार किया जाएगा। नगर निगम में नए ग्रामीण इलाकों को काट कर शहर में मिलाने के बाद कई बड़े बड़े व्यवसायिक व अन्य प्रतिष्ठान जुड़ने से बजट का आकार बहुत बड़ा होगा। नगर निगम क्षेत्र के तहत कुल जनसंख्या 2,53,136 है। इन लोगों की जरूरतों व सुविधाओं को बजट में शामिल किया जाना है।

शहर में समस्याओं से लोग परेशान

नगर निगम क्षेत्र के नागरिक, गंदगी, प्रदूषण व जलजमाव की बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। केवल शहर की सफाई पर नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये हर माह खर्च कर रहा है। फिर भी आम नागरिक सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। शहर के अंदर ही कई खाली जमीन व मैदान सालों से बेकार पड़े हुए हैं। जिससे वे कूड़े के मैदान में तब्दील हो चुके हैं।

इन जगहों से कूड़े नहीं उठाए जाते हैं। घनी आबादी के बीच स्थित इन मैदानों में कूडा रहने से पूरा इलाका प्रदूषित रहता है। वहीं हर बरसात में नारकीय हालत से लोगों को जूझना पड़ता है। जलजमाव तो सबसे बड़ी समस्या है। जिस पर पूरे शहर के इलाकों का गहन अध्ययन व लोगों से संवाद अहम है। हर बरसात में शहर में जल जमाव के कारण लोगों को काफी मुसीबतों से जूझना पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago