जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के घर मंगलवार की सुबह-सुबह इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है. एमएलसी राधाचरण साह के निजी आवास, होटल, रिसोर्ट समेत देश के अन्य शहरों में चल और अचल संपत्ति की जांच की जा रही है. इनकम टैक्स विभाग की टीम मंगलवार की सुबह एसएसबी स्पेशल के साथ आरा पहुंची. इसके बाद बाबू बाजार, रमना मैदान स्थित होटल, आरा-पटना बाईपास रोड स्थित एक रिसोर्ट समेत कई जगहों पर एक साथ टीम ने धावा बोला है.
इधर जेडीयू एमएलसी के यहां छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है. अभी छापेमारी सुबह शुरू ही हुई है इसलिए क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. देर शाम तक इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ सामने आ सकता है. अभी इस छापेमारी को लेकर किसी अधिकारी ने बयान नहीं दिया है. टीम जेडीयू एमएलसी के घर पहुंची है. सभी कागजात को खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है.
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…