Bihar

नीतीश की महिला विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बाहुबली की MLA पत्नी को पटना की कोर्ट ने जारी किया वारंट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू विधायक बीमा भारती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. पटना व्यवहार न्यायालय की एक अदालत ने चेक बाउंस के मामले में विधायक बीमा भारती के खिलाफ उनकी उपस्थिति के लिए गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. इस मामले में बीमा भारती आने वाले दिनों में गिरफ्तार हो सकती है.

दरअसल, प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता चौधरी की अदालत ने पूर्व में जारी किए गए जमानतीय वारंट के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण श्रीमती भारती की उपस्थिति के लिए गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया है. साथ ही उनकी उपस्थिति के लिए 15 मार्च 2023 की अगली तिथि निश्चित की है.

बीमा भारती पिछले कुछ समय लगातार विवादों में है. पिछले साल अगस्त 2022 में जब बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन वाली सरकार बनाई तो उसके बाद बीमा भारती और नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह का विवाद सामने आया. बीमा भारती ने लेसी सिंह पर हत्याओं और जबरन वसूली में शामिल रहने का आरोप लगाया था.

इसके बाद लेसी सिंह ने बीमा भारती को 5 करोड़ रुपए मानहानि का नोटिस भेजा था. बीमा भारती ने लेसी सिंह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी. लेकिन नीतीश कुमार ने उनकी इस मांग को सिरे से ख़ारिज कर दिया था. अब चेक बाउंस मामले में फिर से बीमा भारती नई मुसीबत में फंसी हैं. उन्हें इस मामले में गिफ्तार भी किया जा सकता है.

पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा बीमा भारती विधायक हैं. वह बाहुबली अवधेश मंडल की पत्नी है. रुपौली में अवधेश मंडल लगातार अपने बाहुबल का इस्तेमाल करते रहे हैं. बीमा भारती इस सीट से पांच बार विधायक बन चुकी हैं. दो बार नीतीश सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया जा चुका है. साल 2000 में ही बीमा भारती के भी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी.

वो रुपौली विधानसभा से निर्दल विधायक के रूप में चुनी गई थीं. बाद में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गई थीं. 2005 में उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी के शंकर सिंह ने चुनाव हरा दिया था जो उनके पति के प्रतिद्वंद्वी भी थे. लेकिन उसी साल अक्टूबर में हुए चुनाव में बीमा के पास यह सीट दोबारा लौट आई. फिर उन्होंने आरजेडी का साथ छोड़ दिया और 2010 का चुनाव जेडीयू के टिकट पर जीता. इसके बाद से ये लगातार विधायक हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago