Bihar

जलेबी दुकानदार से MLC बने सेठ ने कैसे बनाई अकूत संपत्ति? IT की कार्रवाई अभी चलेगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आरा स्टेशन के पास कभी जलेबी छानने वाले जदयू एमएलसी राधाचरण साह इतनी अकूत संपत्ति के मालिक बन गये हैं कि आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को एक साथ आरा समेत राज्य ही नहीं देश भर के कई ठिकानों पर छापेमारी करनी पड़ी है। मंगलवार की सुबह शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चलती रही। आज बुधवार को भी छापेमारी जारी है। जरूरत पड़ने तक गुरुवार तक छापेमारी का दौर जारी रह सकता है। इस बीच 100 करोड़ के बेनामी लेनदेन के साथ भारी मात्रा में कैश, गहने और निवेश-जमीन के दस्तावेज मिलने की खबर है।

जानकारों का कहना है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट 72 घंटे तक छापेमारी कर सकती है। अफसर वही रहेंगे, सुरक्षाकर्मी बदल सकते हैं। सवा दो सौ लोगों की छापेमारी टीम में 80 अफसर बताये जा रहे हैं। इनके सोने के लिए गद्दे-तकिये तक मंगाये गये हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में एकाउंट की स्थिति काफी खराब मिली है। रजिस्ट्री विभाग से जुटाये गये कागजातों का पूरा मिलान अब तक नहीं हो सका है। बालू से जुड़े कागजातों को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि अस्सी के दशक में साह परिवार बिहार मिल के पास पुराने मकान में रहता था और जलेबी के छोटे कारोबार से जुड़ा था। बाद में विभिन्न धंधों में शामिल रहते बालू के कारोबार से जुड़े।

सोन नदी के बालू के लिए मशहूर भोजपुर में बालू का बड़ा सिंडिकेट भी बन गया। राधाचरण साह ने इस सिंडिकेट में आपनी जगह बना ली। कहा जा रहा है कि उनकी कमाई बालू का करोबार करते हुए इतनी ज्यादा बढ़ गई। आज साह परिवार होटल, रिसॉर्ट, फार्म हाउस समेत कई मकानों व भूखंड का मालिक है। आयकर विभाग की टीम ने विभिन्न स्रोतों से इनपुट जुटाकर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि साह व व उनके समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बताते हैं। वे कहते हैं कि वे अकेले नहीं है, देश भर के राजनीतिक विरोधी ईडी के निशाने पर हैं।

दूसरी बार एमएलसी चुने गये हैं राधाचरण साह

एमएलसी राधाचरण साह दूसरी बार एमएलसी चुने गये हैं। इस बार 2022 में वे जदयू समर्थित एनडीए उम्मीदवार थे। उन्होंने राजद समर्थित उम्मीदवार अनिल सम्राट को हराया था। वे पहली बार 2016 में आरा-बक्सर त्रिस्तरीय निकाय चुनाव क्षेत्र से राजद समर्थित उम्मीदवार के तौर पर एमएलसी चुने गये थे। तब उन्होंने हुलास पांडेय को हराया था और वे पहली बार विधान परिषद पहुंचने में कामयाब हुए थे।

हालांकि कार्यकाल पूरा होने के पूर्व ही राजद एमएलसी में टूट हुई और वे जदयू में शामिल हो गये थे। पूर्व में वे राजद के वरीय नेता व पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के निकटवर्ती रहे और सारण में प्रभुनाथ सिंह व उनके बेटे के चुनाव में जरूर जाते थे और अपने समाज का वोट ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाते थे।

कौन हैं राधाचरण साह?

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के मूल निवासी राधा चरण साह का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। राजनीति में आने से पहले 1970 के दशक में राधाचरण साह आरा रेलवे स्टेशन के पास जलेबी की दुकान चलाया करते थे। जानकारी के मुताबिक राधाचरण साह ठीक से पढ़े लिखे भी नहीं हैं। वह अपना नाम एवं अन्य जानकारियां लिख लेते हैं। लेकिन, नोटों की गिनती राधाचरण साह बहुत अच्छे से कर लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जदयू एमएलसी किस्मत के सिकंदर हैं। उन्होंने जिस किसी धंधे में हाथ डाला उसमें काफी कमाई हुई। मिठाई दुकान से अच्छी कमाई के बाद सेठ ने जमीन और बालू में अपना किस्मत आजमाया तो करोड़ों में खेलने लगे। पर कमाई छुपाने की वजह से वह फंस गए।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago