Bihar

बिहार: हाइड्रोसील की जगह युवक की कर दी नसबंदी, बोला-अब मैं दूल्हा कैसे बनूंगा, कौन करेगी मुझसे शादी

बिहार की स्वास्थ्य विभाग पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. अस्पताल तो है पर मरीजों को सुविधा नहीं मिलती है. कभी डॉक्टर अस्पताल में नहीं होते तो कभी एम्बुलेंस नहीं मिलती लेकिन कैमूर से ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. कैमूर जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैरतअंगेज कारनामा हुआ है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के चिकित्सकों ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आए युवक का नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया.

युवक की नहीं हुई है अब तक शादी 

जिस युवक का ये ऑपरेशन हुआ है उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है. अब परिवार को चिंता सता रही है कि उसके साथ शादी कौन करेगा. इतना ही नहीं ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर ने मरीज और परिजनों से कहा कि नसबंदी का ऑपरेशन कर दिए हैं हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में पैसा है तो लेकर जाओ. जिस सुन पूरे परिवार में कोहराम मच गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के इस लापरवाही से पूरा परिवार परेशान हैं और परिवार के लोग चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में हैं.

गरीब होने कारण युवक प्राइवेट अस्पताल में नहीं करा सका इलाज

दरअसल पीड़ित युवक गरीब परिवार से है. उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो प्राइवेट अस्पताल में जा कर अपना इलाज करवा सकें. इसलिए आशा के सहयोग से सरकारी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना चाहता था, लेकिन अब उसके दूल्हा बनने के सपनों पर भी पानी फिर गया है. पीड़ित चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव का मनक्का यादव बताया जा रहा है.

परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 

मनक्का यादव ने बताया कि मेरा हाइड्रोसील बढ़ गया था, जिसका आपरेशन कराने के लिए हम सरकारी अस्पताल में आए थे, लेकिन चिकित्सकों द्वारा हाइड्रोसील की जगह नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया और अभी मेरी शादी भी नहीं हुई है. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से मनक्का यादव का हाइड्रोसील बढ़ा हुआ था. हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए ही सरकारी अस्पताल में हम लोग आए थे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों द्वारा हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने की जगह नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया गया और ऑपरेशन करने के बाद इस बात की हम लोगों को जानकारी दी गई है. आपरेशन से पहले हम में से किसी से भी पूछा तक नहीं गया था. परिजनों ने अब न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि चैनपुर थाने को इसकी सूचना दे दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago