Samastipur

समस्तीपुर में मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर खुलेआम चीटिंग का वीडियो हुआ वायरल, खिड़की से चिट-पुर्जा पहुंचाते दिखे परिजन 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से मैट्रिक की परीक्षा के दौरान चीटिंग कराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर से पेरेंट्स छात्रों को चीटिंग करवा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिजनों के द्वारा खिड़की से अपने बच्चों को चिट थमाया जा रहा है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा सेंटर्स पर धारा 144 लगाई गई। ऐसे में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो बुधवार का है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। मामला शहर के संत कबीर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का है। जहां मैट्रिक परीक्षा के दौरान पेरेंट्स मोबाइल और चिट से बच्चों को चीटिंग करवा रहे हैं।

वीडियो में परीक्षा केंद्र पर ग्रिल पर खड़े होकर पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल से प्रश्न का उत्तर बताते हुए नजर आ रहे। वहीं कई पेरेंट्स ग्रिल पर लटक कर बच्चों को चिट पहुंचाते हुए भी दिख रहे हैं।

गौरतलब हो कि परीक्षा केंद्र के नीचे का फ्लोर खुला हुआ है। जिस कारण पीछे की ओर से परिजन खेत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर आते हैं और बच्चों को चिट पहुंचा रहे। खेत की ओर से बच्चों को पहुंचाये जा रहे नकल कराने का वीडियो गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा बनाकर वायरल किए जाने की बात सामने आई।

उधर इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के बारे में उन्हें भी जानकारी मिल रही है। यह वीडियो शहर के ही कोरबद्धा गांव का परीक्षा केंद्र का बताया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बलों की तैनाती और कड़ी की जा रही है। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम को भी और शख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू किया गया है। अभिभावकों से परीक्षा केंद्र से कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 100 मीटर के दायरे के अंदर पकड़े जाने वाले अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

9 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

13 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

15 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago