Bihar

बिहार: गाड़ी लौटाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा; ट्रक छुड़ाने के लिए वन विभाग के गेट पर चढ़ा मालिक

बिहार के मोतिहारी में एक ट्रक मालिक की हरकत ने जिला प्रशासन के हाथ पाव फूला दिए हैं. ट्रक मालिक के अजीबोगरीब हरकत से वन विभाग का प्रशासनिक महकमा परेशान है. दरअसल ट्रक जब्त किए जाने के बाद एक ट्रक मालिक वन विभाग के मुख्य गेट पर चढ़ गया है आत्महत्या करने की बात कर रहा है. इसके बाद लोगों की भीड़ वन विभाग के गेट के बाहर जमा है. ट्रक मालिक एक रस्सी लेकर भी छत पर चढ़ा है. वह फंदे से लटक कर जान देने की बात कह रहा है.

इसके बाद ट्रक मालिक को गेट के उपर से उतारने की कोशिश की जा रही है. इधर एहतियातन फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. और गेट के नीचे डाल बिछाकर ऊपर चढ़े ट्रक मालिक को उतारने की कोशिश कर रही है. लेकिन खबर लिखे जाने तक सफल नहीं हुए हैं.

शाम चार बजे तक तक की मोहलत

ट्रक मालिक का कहना है कि अगर आज 4 बजे तक उसकी ट्रक नहीं छोड़ी गई तो वह गेट से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे. दरअसल यूपी के मुजफ्फरनगर के मनोज कुमार की ट्रक को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया था. जब ट्रक को पकड़ा गया था तब उसपर लकड़ी लदा था. इसके बाद से मनोज कुमार ट्रक छुड़वाने के लिए लगातार वन विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रहा था. और जब ट्रक नहीं छूटी तो वह गेट पर चढ़ गया है और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है.

वन विभाग कहा- TP एक्ट के तहत जब्त ट्रक

इधर मामले में वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल उक्त ट्रक को वन विभाग ने टीपी एक्ट के तहत जब्त किया था. तब ट्रक पर लकड़ी लदा था. जिसकी नोटिस उक्त ट्रक मालिक को दिया गया है पर नोटिस का जवाब देने के बजाए ट्रक छोड़ने के लिए दवाब बनाने की कोशिश उक्त ट्रक मालिक के द्वारा किया जा रहा है.

पहले किया था ट्रक मालिक ने अनशन

ट्रक मालिक ने वन विभाग के कार्यालय के सामने घरना भी दिया था. ट्रक मालिक ने गेट के उपर से बताया कि पहले उसने गाड़ी छुड़वाने के लिए गेट के बाहर अनशन पर बैठे थे. तब उन्हें ट्रक छोड़ने का आश्वासन दिया गया इसके बाद उन्होंने अनशन खत्म किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

जलापूर्ति संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम

समस्तीपुर : नगर निगम वार्ड संख्या 29 के चांदोपट्टी मोहल्ले में जलापूर्ति बाधित होने से…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

13 घंटे ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

15 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

16 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

19 घंटे ago