Bihar

बिहार: कोबरा को मुंह में डाला, गले में डालकर दिखा रहा था करतब…मौत, कहा- मेरे गुरु जी हैं

बिहार के सिवान में नशे में धुत एक युवक को सांप के साथ करतब दिखाना जानलेवा साबित हो गया. खेल-खेल में ही विषैले सांप ने उसे डस लिया. लोगों के मनोरंजन के लिए युवक कभी जहरीले नाग को मुंह में भर लेता तो कभी कंधे पर लटकाकर घूमता. उसे देखने वाले भी उसकी इस करतूत से खौफ खा रहे थे. युवक नशे में इतना धुत था कि उसे खुद भी अपने किए का अंदाजा नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी. उसकी मौत के बाद अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

नशे में टुन्न था युवक :

युवक की पहचान तितरा हरिजन टोला के रहने वाले इंद्रजीत के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि वो नशे में था और अपने घर के पास ही ईंट हटा रहा था. इसी बीच विषैला सांप फन निकालकर सामने आ गया. कुछ लोगों ने सांप के ऊपर डीजल डाल दिया जिससे वो कुछ देर के लिए सुस्त हो गया. इसी बीच युवक (मृतक) ने उसे पकड़ लिया. उसे अंदाजा ही नहीं था कि वो सांप नहीं मौत को गले पर लपेट रहा है.

खेल-खेल में जहरीले नाग ने डसा:

दरअसल, सिवान में एक युवक ने पहले सांप को पकड़ा, फिर उसके साथ लोगों का मनोरंजन करने लगा. उसका मौत से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो सांप के साथ करतब करते हुए देखा जा सकता है. जिस सांप को युवक अपने गले में लपेटे हुए है वो कोई साधारण सांप नहीं बल्कि इंडियन स्पेक्टिल कोबरा यानी गेहुंअन सांप है. ये सांप दुनिया के जहरीले सांपों में से एक है.

जानलेवा साबित हुआ स्टंट:

डीजल डाले जाने का असर जब कम हुआ तो सांप धीरे-धीरे एक्टिव होने लगा. इसी बीच उसने जमीन पर रखकर उससे जोर-जोर बातें करने लगा. कभी उसके फन को अपने मुंह में डाल लेता तो कभी सीने को उसके फन पर रख देता. सांप अब तक एक्टिव हो चुका था और तभी उसने अपना वार कर दिया. गांव वाले जब तक कुछ समझते काफी देर हो चुकी थी.

जहरीले नाग को ही मुंह में भर लिया:

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने एक दो नहीं बल्कि 3-4 बार उसके फन को मुंह में भर लिया. फिर हुआ वही जिसका सबको डर था. सांप ने मुंह से बाहर निकलते वक्त उसके होंठ पर डस लिया जिससे उसकी तत्काल ही मौत हो गई. ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago