Bihar

बिहार: औरंगाबाद में सीएम नीतीश कुमार पर फेंकी गई कुर्सी, बाल-बाल बचे, पंचायत भवन का करने गये थे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बाल-बाल बच गए। औरंगाबाद में भीड़ से एक व्यक्ति ने उन पर टूटी हुई कुर्सी के टुकड़े से हमला कर दिया। टुकड़ा सीएम की तरफ तेजी से आया। हालांकि सीएम साफ-साफ बच गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया।

समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के कंचनपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को पंचायत भवन का उद्घाटन करना था। यहां पर उद्घाटन के बाद सीएम सुरक्षाकर्मियों के साथ जाने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने मुख्यमंत्री की तरफ कुर्सी का टुकड़ा फेंका।

कुर्सी का टुकड़ा तेजी से सीएम की तरफ बढ़ा। वह सीएम के आगे आकर गिरा। सुरक्षाकर्मी सचेत हो गए। यह टुकड़ा किसने भेजा, उसका पता नहीं चल पाया।

ड्रोन नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो सकी

कुर्सी फेंके जाने की जानकारी मंच से भी दी गई, लेकिन किसने फेंका उसकी पहचान नहीं हो सकी। ड्रोन मॉनीटरिंग की स्थिति में ही फेंकने वाले की पहचान हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्रोन नहीं था।

इसलिए हुई घटना

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद लोग अपनी समस्या सीएम को सुनना चाहते हैं, लेकिन वे सुरक्षा कारणों से वे सीएम के पास नहीं जा पाए। इसी दौरान किसी ने गुस्से में आकर कुर्सी का टुकड़ा फेंका।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago