Bihar

BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के आंसर-की जारी, 28 फरवरी तक कराएं आपत्ति दर्ज

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक राज्य के 805 केंद्रों पर किया गया था। आयोग ने अब परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो प्रमाणिक स्त्रोत या साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति / सुक्षाव नोटिस में दिए गए पते पर 28 फरवरी 2023 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आयोग ने फिलहाल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की है। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Important Notice: Invitation of Objection to Answers of 68th Combined (Preliminary) Competitive Examination held on 12/02/2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023 – Direct Link

मेन एग्जाम की डेट

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

6 घंटे ago