बिहार में जीविका दीदियों पर जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। जीविका दीदी अब महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेंगी। प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत पांच जिले से होगी। अगले वित्तीय वर्ष में इसका विस्तार बाकी 33 जिले में होगा। जीविका व स्वास्थ्य विभाग के बीच जल्द ही इस बाबत समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होगा।
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए राज्य में परिवार नियोजन के लिए महिलाओं को अभी एएनएम और आशा प्रेरित कर रही हैं। चूंकि जीविका दीदी की पहुंच पूरे राज्य में है, समाज के कई क्षेत्रों में जीविका दीदी काम कर रही हैं, इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि इनकी सेवा परिवार नियोजन के लिए भी ली जाए।
प्रयोग के तौर पर औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय व शिवहर के दो-दो प्रखंडों में अभी जीविका दीदी से सेवा ली जा रही है। इसका परिणाम सकारात्मक आया है। इसलिए अब तय किया गया है कि इन पांचों जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदी की सहायता ली जाए। इन पांचों जिलों में सफलता मिलने पर राज्य के बाकी 33 जिलों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। पांच जिले में जीविका दीदी की सेवा लेने के लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग और जीविका के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर (सीएम ) एवं कम्युनिटी न्यूट्रीशन रिसोर्स पर्सन (सीएनआरपी) परिवार नियोजन के साधनों के उपयोगिता का संदेश समुदाय से साझा करेंगी एवं उन्हें इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगी। अगर जीविका दीदी के कहने पर कोई महिला बंध्याकरण ऑपरेशन कराती है या कॉपर टी या सूई लगवाती तो इसके एवज में जीविका दीदी को प्रति महिला 100 रुपए दिए जाएंगे। आशा को भी यही राशि दी जाती है।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…