मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी और पछिया हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. रविवार से बढ़ी हवाओं की गति को लेकर बिहार के संदर्भ में आइएमडी ने यह चेतावनी जारी की है. ऐसे में नाविकों को नाव संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है. इस दौरान राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है.
आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की तरफ से दी गयी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आइएमडी का मानना है कि इस दौरान झौकेदार हवा चलने के कारण नाव पलटने का खतरा बन सकता है. लिहाजा उन्हें तेज हवा से सतर्क रहना होगा. राज्य के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण अब ठंड का असर भी कम होने लगा है.
रविवार से पूरे प्रदेश में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. गंगा से सटे इलाकों में धूल भरी आंधी भी चलीं. जिसकी वजह से हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा हवा में अप्रत्याशित तौर पर बढ़ गयी है. जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का अनुभव हुआ.
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…