Bihar

दरभंगा में बन तैयार हुआ देश का दूसरा सबसे बड़ा आइटी पार्क, मिथिला को तारामंडल के बाद मिलेगा दूसरा उपहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दरभंगा. लहेरियासराय के रामनगर में देश का दूसरा सबसे बड़ा आइटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है. तारामंडल के बाद आइटी पार्क इस वर्ष दरभंगा को मिलनेवाला दूसरा उपहार होगा. भवन निर्माण एजेंसी के सूत्रों की मानें तो मार्च तक भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद इस भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द कर दिया जायेगा. लगभग 9.28 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हाइटेक आइटी पार्क में लग्जी सुविधा होगी. विदेशों की डेढ़ दर्जन से अधिक कंपनियां इस पार्क में ऑफिस खोलेंगी.

देश का दूसरा बड़ा आइटी पार्क

यह देश का दूसरा सबसे बड़ा आइटी पार्क बन रहा है. हालांकि बिहार में पहले भी एक आइटी पार्क बना था, लेकिन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इसे देश का दूसरा सबसे बड़ा आइटी पार्क कह सकते हैं. यहां सभी तरह की सुविधाएं होगी. आइटी से जुड़े लोगों को अब दूसरे जगह जाने की जरूरत नहीं है. दरभंगा आइटी पार्क की स्थापना से मिथिला समेत पूरे बिहार के आइटी सेक्टर से जुड़े युवाओं को लाभ मिलेगा. यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही हैं. इसके खुलने से दरभंगा में ऐप डेवलपमेंट के साथ सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट इंजीनियरों को रोजगार की उम्मीद है.

होगी ये सब व्यवस्था 

दो मंजिल के इस पार्क में फिलहाल करने के लिए चार अधिकारियों के लिए तीन केबिन, एक कॉन्फ्रेंस रूम, दो गेस्ट रूम, एक नेटवर्क ऑपरेटर सेंटर, एक यूपीएस, एक पैनल एवं दो केबिन ऊपर मंजिल पर केबिन, एसी, बिजली, फायर फाइटिंग, डाटा केबल का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. आइटी से जुड़े लोग यहीं पर अपना कार्य कर सकेंगे. इसमें 5 जी इंटरनेट सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही केबिन की भी व्यवस्था की गयी है.

बनेंगे रोजगार के नये अवसर

दरभंगा में आइटी पार्क बनने से इससे जुड़े इंजीनियरों को फायदा मिलेगा. अच्छी व्यवस्था के साथ अच्छा जॉब होम टाउन में उपलब्ध हो जाये तो इससे बड़ी खुशी क्या होगी. आइटी पार्क बनने से आसपास कई तरह के रोजगार भी पैदा होंगे. एनपीसीसी के साइड इंजीनियर विजय कुमार सिंह ने बताया कि आइटी पार्क का निर्माण काफी तेजी से कराया जा रहा है. 31 मार्च मार्च तक विभाग को इसे सुपुर्द कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

7 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

7 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

7 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

20 घंटे ago