Bihar

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद 10 फरवरी को लालू आएंगे भारत…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 फरवरी को भारत लौटने वाले हैं। इस बात की जानकारी पार्टी के पूर्व सांसद ने ट्वीट कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में मौजूद हैं। लाल यादव यहां अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बीच अब यह जानकारी मिली है कि, लालू यादव आगामी 10 फरवरी को भारत की राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। इस बात की जानकारी राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने ओसामा जकारिया के ट्वीट को रीट्वीट कर दी है।

दरअसल, आरजेडी के पूर्व सासंद मो. अली अशरफ फातमी ने ओसामा जाकारिया के ट्वीट को रिट्वीट करके दी। अली अशरफ फातमी ने ट्वीट कर लिखा है आज लालू यादव से सिंगापुर में करीब तीन घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और राज्य सभा सासंद बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्या भी साथ में मौजूद रहीं। उन्होंने लालू प्रसाद सहित उनकी बेटियों मीसा भारती और किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्या के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है। इस तस्वीर में लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या दोनों ऑपरेशन के बाद स्वस्थ दिख रहे हैं।

मालूम हो कि, इससे पहले राजद विधान पार्षद बिनोद जायसवाल ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि, लालू यादव फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में भारत वापस आ रहे हैं।जिसके बाद अब उनके भारत वापसी की तारीख भी तय कर ली गई है। तय तारीख के मुताबिक़ अब लालू यादव 10 फरवरी को भारत आ रहे हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी अभी भी लालू परिवार के तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं दी गई है। लेकिन, पार्टी के नेतायों के तरफ से इसकी जानकारी दी जा रही है।

जानकारी हो कि, लालू यादव फिलहाल सिंगापूर में अपनी बेटी रोहणी आचार्य के पास इलाजरत हैं। इनका कुछ ही महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इनको खुद की बेटी ने ही अपना किडनी डोनेट किया था , जिसके बाद उनकी भी काफी सराहना की गई थी। इसके बाद लालू अस्पताल से पास ही स्वास्थ्य लाभ के रहे थे। ऐसे में जब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें भारत वापसी की मंजूरी दे दी है।

आपको बताते चलें कि, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद को चारा घोटाले के पांच अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनायी है। सजा की आधी अवधि पूरी होने, स्वास्थ्य कारणों और उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए हाईकोर्ट ने इन सभी मामलों में जमानत दे दी थी। जिसके बाद वो किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए सिंगापुर गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago