Bihar

हो जाएं तैयार! बिहार में आज से फिर बढ़ेगी ठंड, बारिश का अलर्ट और आसमान में बादलों का डेरा

बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। वातावरण में तेज पछुआ हवा का प्रभाव है। कनकनी के साथ अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम में हुए इस बदलाव को ठंड के सेकेंड वेव से जोड़कर देखा जा रहा है। कई इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के उत्तरी इलाकों में कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा। सुबह बिल्कुल धुंध वाली स्थिति बनी रहेगी। वहीं दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज किये जाने के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। बुधवार को सुबह से राजधानी पटना में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पूरी तरह ठंड की स्थिति बनी हुई है।

आईएमडी और पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में तेज पछुआ हवा का प्रवाह अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मंगलवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.6 तो अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज यानी बुधवार एक फरवरी को आसमान में बादल छाये हुए हैं। हालांकि, मौसम साफ है। दोपहर 2 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह लगभग 6 बजे 67% की औसत आर्द्रता है। उच्च सापेक्ष आर्द्रता, जो 36 फीसदी से लेकर अधिकतम 94 फीसदी तक होगी। हवा तेज़ होगी और दोपहर 2 बजे पश्चिम दिशा से 21 किमी/घंटा की गति से चलेगी। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में वातावरण पूरी तरह शुष्क रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago