Samastipur

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर की हुई मौत, पटोरी से जा रहे थे दरभंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 पर पंजाबी ढाबा के पास ट्रक की ठोकर से दरभंगा के प्रॉपर्टी डीलर संदीप कुमार सिंह उर्फ प्रिंस शर्मा की मौत हो गई। प्रिंस समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चक सलेम गांव के रमन प्रसाद सिंह के पुत्र बताए गए हैं। घटना की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि प्रिंस अपनी बाइक से अकेले पटोरी से दरभंगा के लिए निकला था। इसी दौरान एनएच 28 पर पंजाबी ढाबा के पास मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही ट्रक से इसकी सीधी टक्कर हो गई। हो-हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे तत्काल मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि प्रिंस दरभंगा में प्रॉपर्टी डीलर के अलावा ठेकेदारी का भी कार्य करता था। ठेकेदारी से जुड़े कार्य को लेकर वह बीते शाम दरभंगा के लिए अकेले ही बाइक से निकला था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। उधर घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

वहीं मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रात में ही पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया की जा रही है। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक पर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बताया गया है कि प्रिंस ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago