Samastipur

सड़क हादसे में कल्याणपुर मिडिल स्कूल के शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत, बाइक से लौटने के दौरान पिकअप ने मारी ठोकर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरसिंहपुर चौक के पास मंगलवार रात बाइक और पिकअप के बीच हुई सीधी टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की पहचान समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ले के छोटे लाल साह के पुत्र रवि शंकर कुमार के रूप में की गई है। रविशंकर जिले के कल्याणपुर मिडिल स्कूल के शिक्षक बताए गए हैं। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराया है। उधर इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रवि शंकर इंटर की परीक्षा को लेकर किसी कार्य में व्यस्त रहने के कारण मंगलवार देर रात बाइक से कल्याणपुर से समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से जा रही दूध लोड पिकअप ने उन्हें सीधी ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने शव का पंचनामा बनाकर रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

करीब 10 वर्ष पूर्व शिक्षक को लगी थी गोली :

बताया गया कि करीब 10 वर्ष पूर्व शिक्षक रविशंकर को शहर के पेठिया गाछी मुहल्ला में बदमाशों ने गोली मार दी थी। हालांकि इस घटना में जख्मी होने के बाद वह बाल-बाल बच गए थे।

थानाध्यक्ष ने कहा :

इस घटना को लेकर परिवारिक सदस्यों का फर्द बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में अज्ञात दूध लोड पिकअप वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्राथमिकी को लेकर दिए गए फर्द बयान को कल्याणपुर थाना भेजा जा रहा है। चुकी घटनास्थल कल्याणपुर रहने के कारण इस मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई कल्याणपुर पुलिस करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago