समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सर्वे में बड़ा खुलासा: बिहार में 96 फीसदी लोगों ने छोड़ा शराब पीना, शराबबंदी के पक्ष में 92% पुरुष, 99% महिलाएं

शराबबंदी कानून को लेकर भले ही विपक्ष सवाल उठाए, लेकिन हकीकत यह है कि राज्य की 99 प्रतिशत महिला आबादी और 92 प्रतिशत पुरूष आबादी शराबबंदी के पक्ष में है।

इतना ही नहीं बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 लागू होने के बाद से अब तक 1.82 करोड़ यानी करीब 96 प्रतिशत लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है।

यह नतीजे मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा शराबबंदी का आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के आंकलन के लिए कराए गए सर्वे में निकल कर आए हैं।

IMG 20220723 WA0098

यह सर्वे बिहार रुरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जीविका), चाणक्य विधि विश्वविद्यालय और पंचायती राज ने मिलकर किया है। मंगलवार को मद्य निषेध विभाग के आयुक्त बी. कार्तिकेय धनजी, चाणक्य विधि विश्वविद्यालय के डीन एसपी सिंह और जीविका समूह के कार्यपालक निदेशक राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से सर्वे रिपोर्ट जारी की।

10 लाख से अधिक लोगों से पूछे गए सवाल

राहुल कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण बिहार के 38 जिले और 534 प्रखंडों के अधिकांश गांवों में किया गया। सर्वे के काम में जीविका समूह के 1.15 लाख लोगों को लगाया गया था।

new file page 0001 1

इसके पहले 10 हजार महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया और इन्होंने मद्य निषेध उत्पाद विभाग द्वारा तैयार प्रश्नों के सेट के आधार पर 10.22 लाख से अधिक लोगों से सवाल पूछे गए। सभी जवाब इस काम के लिए बनाए गए एप पर डाले गए।

सर्वे रिपोर्ट का चाणक्य विधि वि. ने विश्लेषण किया, जिसमें लोगों से पूछे गए सवालों से मिले जवाबों के विश्लेषण में पाया गया कि 2016 के पहले करीब 1.82 करोड़ लोगों ने शराब का सेवन छोड़ दिया है।

IMG 20230217 WA0086

अब तक हो चुके हैं दो सर्वे, यह तीसरी रिपोर्ट

बिहार में शराबबंदी का आम जन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है इसकी जानकारी के लिए अब तक दो सर्वे हो चुके हैं। 2017 में आद्री और जगजीवन राम शोध संस्थान ने सर्वे किया था।

2022 में चाणक्य राष्ट्रीय विधि वि. ने एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के शोध पदाधिकारियों के सहयोग से चार हजार लोगों पर सैंपल सर्वे हुआ था। अब सरकार ने तीसरा सर्वे जारी किया है।

IMG 20230109 WA00071 840x760 120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01Post 193 scaled