Bihar

बिहार: चिराग पासवान और मायावती पर गीत गाकर बुरे फंसे भोजपुरी गायक, FIR दर्ज करने का आदेश

अश्लील गानों को लेकर हाल के दिनों में कई गायकों पर कार्रवाई हुई है, जिसमें अब भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव का भी नाम जुड़ गया है. भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी पर होली के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बसपा सुप्रीमो मायावती और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित अन्य नेताओं के नाम पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगा है. गायक प्रमोद प्रेमी पर ये आरोप लोजपा और बसपा के भोजपुर जिलाध्यक्षों ने लगाया है.

इन राजनेताओं पर की गई टिप्पणी से लोजपा और बसपा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस लगने की बात कहते हुए गायक प्रमोद प्रेमी पर केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रमोद प्रेमी के खिलाफ भोजपुर एसपी को आवेदन दिया है, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सिन्हा ओपी ने गायक प्रमोद प्रेमी पर 112/23 कांड संख्या अंकित करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है.

मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी प्रमोद प्रेमी यादव ने होली को लेकर बनाये गए अपने गाने पर अपने फेसबुक वॉल से माफी मांगी है और मामला सामने आते ही गाने को यूट्यूब से हटा भी दिया है लेकिन इस गाने पर लोजपा और बसपा के नेताओं के साथ भीम आर्मी ने भी प्रमोद प्रेमी पर कार्रवाई की मांग करते हुए एससी-एसटी थाना और भोजपुर एसपी के पास आवेदन दिया.

एसपी ने इस मामले में केस दर्ज किए जाने की बात कहते हुए गायक प्रमोद प्रेमी पर विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने की बात कही है. दरअसल पूरा मामला भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के होली को लेकर बनाये गए गाने से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने होली कई नेताओं के लिये अभद्र टिप्पणी की है. गायक प्रमोद प्रेमी ने अपने इस गाने में मायावती और अखिलेश यादव के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव को जोड़कर अधिकतर राजनेताओं का मजाक उड़ाया है, इसको लेकर उन राजनेताओं की पार्टी से जुड़े नेता आहत हैं और गायक प्रमोद प्रेमी पर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद से भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव की मुश्किलें बढ़ गई है और शायद इस बार उनकी होली फीकी होनेवाली है. इधर इन आरोपों के बीच गायक प्रमोद प्रेमी भोजपुर से बाहर बताये जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago