Bihar

बिहार में बैंक लूट की कोशिश नाकाम: गार्ड की सूझबूझ से टली लूट की बड़ी वारदात, फायरिंग कर भागे बदमाश

बिहार के भागलपुर में एक बैंक लूट की कोशिश गार्ड की सूझबूझ के कारण विफल हो गयी. वहीं घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी की वजह से लूट में लिप्त एक अपराधी भी दबोचा गया. घटना कहलगांव के ब्लॉक रोड स्थित सत्कारचौक रोड, शीतलनगर स्थित केनरा बैंक की है जहां दिन में करीब 1 बजे नकाबपोश लूटेरे पहुंचे और लूट की मकसद से बैंककर्मी के ऊपर हथियार तान दिया. हालाकि गार्ड की सूझबूझ के कारण बदमाशों को भागना पड़ा.

बैंक में घुसे अपराधी, गार्ड ने की फायरिंग :

घटना शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के करीब की है. जब दो नकाबपोश अपराधी हथियार से लैश होकर केनरा बैंक के कहलगांव ब्रांच में घुस गये और ब्रांच मैनेजर के चेंबर में प्रवेश कर गए. उस वक्त ब्रांच मैनेजर विक्रम कुमार के साथ पीओ दीपक भी थे. अपराधी ग्राहक बनकर अंदर घुसे. एक अपराधी ने पीओ दीपक के कनपटी पर हथियार सटा दिया. तब तक केबिन के बगल में खडे गार्ड कुंदन कुमार सिन्हा की नजर बदमाशों पर पड़ गयी. जिसके बाद गार्ड कुंदन ने आनन फानन में बैंक के अंदर हवाई फायरिंग कर दी.

अपराधी बैंक के अंदर फायरिंग करके भागे :

गार्ड ने बैंक के अंदर फायरिंग की तो बदमाश घबरा गये और आनन-फानन में बैंक के अंदर ही फायरिंग करते हुए भागने लगे. इस दौरान एक अपराधी गेट की ग्रील में उलझा भी. लेकिन दोनों भागने में सफल हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक पर 4 से 5 की संख्या में अपराधी आए थे. घटना कहलगांव अनुमंडल कार्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर ही घटी है. डीएसपी कार्यालय के बेहद करीब हुई इस घटना से अब ऐसा लगने लगा है कि पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर से खत्म हो चुका है.

वाहन चेकिंग के दौरान एक अपराधी धराया, दूसरा फरार :

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सभी चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग शुरू किया गया. इस दौरान सभी थानों को अलर्ट किया गया. जिसके बाद घोघा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया गया. जबकि दूसरा व्यक्ति नदी में छलांग लगाकर भागने में सफल हो गया. पक‍ड़े गए बदमाश के पास से हथियार भी बरामद हुआ है. अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं कहलगांव, रसलपुर, आमडंडा, एनटीपीसी व घोघा पुलिस पकड़े गए अपराधी से घोघा थाना में पूछताछ कर रही है. बता दें कि स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस को देखकर भाग रहे अपराधी को उन्होंने पकड़ा. जबकि पुलिस दावा कर रही है कि इसे पुलिस ने पकड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago