पूरे बिहार में लोग यदि किसी चीज़ को लेकर सबसे अधिक परेशान हैं तो यह है अचानक से बढ़ता हुआ बिजली बिल, लेकिन अब जल्द ही उनकी यह परेशानी दूर होने वाली है। इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसको लेकर सरकार के तरफ से मुख्य सचिव तक को जरूरी दिशा- निर्देश दिया गया है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री राज्य में बिजली बिल अधिक आने की समस्यों को सुनकर काफी परेशान है। सीएम का जनता दरबार हो या फिर हाल में चल रही समाधान यात्रा हर जगह उनको एक ही समस्या बार – बार सुननी पड़ रही है।अब इन शिकायतों से परेशान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने अब इस पुरे मामले को लेकर मुख्य सचिव को अपने तरीके से जांच करवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि, अब मुझे कहीं भी इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत सुनने में नहीं आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क़ि, अभी जब मैं समाधान यात्रा पर निकला हुआ हूं तो सबसे अधिक शिकायत बिजली का जो बिल है, उसको लेकर है। लोगों का कहना है कि, उनके उपयोग से अधिक का बिल दिया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है और बर्दाश्त करने लायक नहीं है। अब इसको लेकर हमने सभी जिलों के जिला अधिकारी और मुख्य सचिव से लेकर एक-एक अधिकारी को कह दिया है कि, इसका जल्द से जल्द समाधान करें। सबको कहा कि पूरे तौर पर देखिए तो क्यों इस तरह का बिजली बिल आ रहा है।
आपको बताते चलें कि, पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री को एक ही शिकायत सुनने को मिल रही है। सीएम यदि खुद जनता दरबार भी लगा रहे हैं तो उन्हें सबसे अधिक शिकायत इसी विभाग से जुड़ीं हुई सामने आई है। जिसके बाद सीएम ने कई बार अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। लेकिन, इसका असर देखने को नहीं मिल रहा था। जिसके बाद अब नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच मुख्य सचिव को अपने सिरे से करने को कहा है।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…