Bihar

रोहिणी आचार्य की तारीफ कर भावुक हुए तेजस्वी यादव, कहा- मैं खुशनसीब हूं, मुझे ऐसी बहन मिली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुले मंच से बहन रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की है। शुक्रवार को पटना वीमेंस कॉलेज के वार्षिक समारोह में तेजस्वी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिता लालू यादव ने खुलकर सामने आकर किडनी डोनेट की है। कहीं और देखें तो डोनर ढूंढने पड़ते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मेरी बहन ने पिता को किडनी डोनेट की है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में कभी भेदभाव नहीं हुआ। आज मेरी बहन और पिता दोनों ही स्वस्थ हो चुके हैं। पिता लालू यादव फिर से आकर लोगों की सेवा करेंगे।

आपका भाई आपके साथ खड़ा है

महिलाओं की तारीफ करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने हर सभ्यता में बहुत कुछ सहा है। हर संस्कृति में उनको दरकिनार किया गया है। उन्होंने अपने बल और संघर्ष पर आज ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि देखा जाए तो महिला का संघर्ष आज भी जारी है। उन्होने कहा कि कभी भी किसी को भी सहयोग की जरूरत हो तो मैं उनके साथ खड़ा हूं। तेजस्वी ने वीमेंस कॉलेज के मंच पर महिलाओं को लेकर कई बातें कहीं। शिक्षा पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार के कॉलेज देश के टॉप कॉलेज में शामिल हों। बिहार टॉप फाइव स्टेट्स में शामिल हो, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से भी काम किया जा रहा है।

पीएम मोदी की भी तारीफ

तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। और कहा कि अगर मोदी चाहेंगे तो पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाएगा। उनके चाहने से ही सारी चीजें होंगी। नरेंद्र मोदी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा एचआरडी मिनिस्ट्री ही तय कर सकती है. मुझे पूरी उम्मीद है कि पटना विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा जरूर मिलेगा। इसके अलावा भी उन्होंने महिलाओं और शिक्षा को लेकर स्टेज से कई बातें कहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago