Bihar

अयोध्या जा रही शालिग्राम शिला का बिहार में जगह-जगह स्वागत; दर्शन को उमड़ी भीड़, श्रीराम और माता सीता की बनेंगी मूर्तियां

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या जा रही शालिग्राम शिला का बिहार में जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस शिला से अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम और सीता की मूर्ति बनाई जाएगी। शालिग्राम शिला मंगलवार सुबह को एनएच 28 पर पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी के घरियारी चक गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंची। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिला पर पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

मेहसी में सुबह लगभग 6 बजे पेट्रोल पंप के निकट शालिग्राम शिला के दर्शन के लिए महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जय श्रीराम के उदघोष से मेहसी गूंजने लगा। विधायक श्याम बाबू यादव अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूरी भीड़ का नेतृत्व किया। शिला पट को छूने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

बता दें कि नेपाल से दो बड़ी शालिग्राम शिला अयोध्या ले जाई जा रही हैं। इनसे श्रीराम और सीता की मूर्तियां बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि इन शिलाओं को नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाला गया है, जो करोड़ों साल पुरानी हैं। इन शिलाओं को ट्रक के जरिए अयोध्या ले जाया जा रहा है। रास्ते में जगह-जगह इसके दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को शालिग्राम शिला गोपालगंज पहुंचेगी, जहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी दर्शन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago