राघोपुर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंच से यह कहना पड़ा कि इसके पहले हम अपोजिशन में थे, विपक्ष के नेता थे. अभी 4 महीने से सरकार में आए हैं तो ध्यान रख रहे हैं. दरअसल तेजस्वी यादव के इस बयान के पीछे का कारण यह है कि राघोपुर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने खराब सड़क, बदहाल शिक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव का जोरदार विरोध किया. काफी जद्दोजहद और परेशानियों के बाद तेजस्वी यादव अपने कार्यक्रम स्थल राघोपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां से उन्होंने विभिन्न पंचायतों में कई सड़कों का शिलान्यास किया.
तेजस्वी यादव ने जनता को दिलाया भरोसाः
अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने राघोपुर की जनता को यह कहा कि पहले वह विपक्ष में थे अभी 4 महीने से ही सरकार में है. शायद तेजस्वी अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को यह बताना चाहते थे कि अगर वह पहले से सरकार में होते तो क्षेत्र का विकास बाधित नहीं रहता. कार्यक्रम स्थल पर मंच से तेजस्वी यादव ने राघोपुर की सबसे बड़ी समस्या कटाव सहित शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की बात बताई.
“पहले तो हम तो अपोजिशन में थे विपक्ष के नेता थे. अभी 4 महीना से सरकार में है कितना ध्यान रख रहे हैं कि नहीं रख रहे हैं. शिक्षा विभाग अपना काम कर रही है उसमें टीचर लोग का भी देख लिए और मास्टर लोगों का भी देख लिया. लोग कभी आता है कभी जाता है दिक्कत है. नया नीति बनाया जा रहा है इस नीति के तहत विभाग को ताकत होगा शिक्षकों पर कार्रवाई करने का. यह कुछ दिन में नीति बन जाएगा फिर पास होगा जो शिक्षक बेईमानी कर रहा है आ नहीं रहा है उस पर कार्रवाई होगी”– तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री
कटाव निरोधक कार्य के लिए 30 करोड़ की स्वीकृतिः
वहीं, तेजस्वी यादव ने मुख्य समस्या कटाव पर कहा कि कटाव की समस्या जो है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री से बात हुई है. जल संसाधन मंत्री को बताए हैं और विभाग को भी बताया गया है. जेठुई, रामपुर, व चकसीगार में लगभग 10 हजार फीट में कटाव निरोधक कार्य लगभग 30 करोड़ की स्वीकृति हुई है. बाकी का जो काम है सुकुमार पुर, बीरपुर, जुड़ाबनपुर, मोहनपुर आदि में भी कटाव निरोधक कार्य भी हम लोग करवाएंगे. तैयारी है कि जहां भी समस्या है वहां तक हम लोग काम करवा ले.
राघोपुर में तेजस्वी का विरोधः
बता दें कि वैशाली जिले का राघोपुर विधानसभा क्षेत्र तेजस्वी यादव का सबसे पसंदीदा और सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. जहां राजद का जबरदस्त वोट बैंक है लेकिन जिस तरीके से तेजस्वी का राघोपुर में विरोध हुआ और मंच से उन्हें सफाई देनी पड़ी ऐसे में कहा जा सकता है कि तेजस्वी यादव के मन में भी राघोपुर को लेकर कई सवाल जरूर उठ रहे होंगे.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…