बिहार की नीतीश सरकार पर वामदलों ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता ए विजयराघवन ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनता से 10 लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। उन्हें जल्द ही इस वादे को पूरा करना चाहिए। महागठबंधन सरकार बनने के बाद अब तक 25 हजार लोगों को ही नौकरियां दी गई हैं।
सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य ए विजयराघवन ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी। इसका प्रयास सीपीएम भी कर रही है। देश में जनसमस्या दूर करने में मोदी सरकार विफल रही है। इसकी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को दिल्ली में मजदूर- किसान रैली होगी। विजयराघवन ने पटना में दो दिन की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के डिप्टी सीएम दस लाख नौकरी के वादे को पूरा करें। अभी 25 हजार को नौकरी दी गई है। बेघरों को बसाने की घोषणा पर भी तेजस्वी यादव कायम रहें। अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उजाड़ा न जाए। विजयराघवन ने शराबबंदी को विफल बताया और कहा कि प्रशासनिक तौर पर विफलता के चलते ऐसा हुआ है। बता दें कि सीपीएम महागठबंधन में शामिल है और नीतीश सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…