मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नीतीश कुमार ने तो आज यहां तक कह दिया कि जिस दिन जाने का मन हो, चले जाइये। अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने…! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर….?
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा से पार्टी नेतृत्व खफा है। पिछले दो बड़े आयोजनों में पार्टी ने उन्हें बुलावा तक नहीं भेजा। वे पार्टी से अलग-थलग हो चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सत्ता हस्तांतरण को लेकर आधिकारिक बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर आखिर ये लोग क्या करना चाह रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कुशवाहा को दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि उनके बयानों से हमें कोई लेना-देना नहीं। उनके मन में जो आ रहा है, वे बोल रहे हैं।
ललन सिंह बताएं राजद से क्या डील हुई: उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष सत्ता हस्तांतरण को लेकर आधिकारिक बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर आखिर ये लोग क्या करना चाह रहे हैं, यह वही बता सकते हैं। राजद से गठबंधन बनाते समय क्या डील हुई, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं। इसका खुलासा होना चाहिए, जो लोग डील में रहे बताएं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर बताएं। मैं खड़ा नहीं होता तो सुधाकर सिंह को शोकॉज नहीं होता।
समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…
बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…