Bihar

बिहार में बड़े बदलाव के संकेत, बोले सुशील मोदी..2023 में काफी उथल-पुथल होगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जेडीयू और आरजेडी के बीच हुए डील का खुलासा करने की बात जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। जिसके बाद से बिहार में सियासत तेज हो गयी है। इसे मामले को लेकर राज्य सभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाये हैं उसका जवाब नीतीश कुमार को देना चाहिए। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति में 2023 में काफी उथल पुथल होगा। आने वाले दिनों में बिहार में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी पिछले दिनों कहा था कि 2023 के प्रारंभ में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 2025 का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। जगदानंद और नीतीश कुमार के इस बयान से यह तो स्पष्ट हो रहा है कि कोई ना कोई डील तो हुआ है।

नीतीश पर हमला बोलते सुशील मोदी ने कहा कि एक बार फिर वे लालू को धोखा देने जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर से लौटने तक इंतजार कीजिये जो डील हुआ है उसके अनुरुप यदि नीतीश कुमार ने काम नहीं किया तो उन्हें गद्दी भी छोड़नी पड़ जाएगी। सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, बलियावी और आलोक मेहता बिहार के अंदर धर्म युद्ध पैदा कराना चाहते हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से कमजोर हो चुके हैं। यही कारण है कि विवावित बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

उनमें यदि हिम्मत होती तो चंद्रशेखऱ को बाहर का रास्ता दिखा दिया होता। जो लोग रामचरित मानस जैसे ग्रंथ के बारे में और ऊंची जाति के लोगों के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कल पटना में मनायी गयी। मिलर हाई स्कूल मैदान में स्वाभिमान रैली की गयी। लेकिन नीतीश कुमार का स्वाभिमान ऐसा कि लालू के चरणों में आज झूक गये हैं।

कुर्सी बचाने के लिए बार-बार स्वाभिमान से समझौता कर रहे हैं। सत्ता की गद्दी पाने के लिए वे लालू के सामने नतमस्तक हो गये हैं। जबकि महाराणा प्रताप ने कभी किसी के सामने झूकने का काम नहीं लिया था। सुशील मोदी ने कहा कि 2023 में बिहार की राजनीति में काफी उथल-पुथल होगा। आगे आने वाले दिनों में बिहार में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago