Bihar

सुधाकर सिंह पर होगी कार्रवाई?, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, लालू यादव को भेजी रिपोर्ट

सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री व आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पर गाज गिर सकती है. इस मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि पार्टी इस चीज को गंभीरता से देख रही है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी है. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति महागठबंधन के नेता के खिलाफ बयानबाजी करता है इसका मतलब है वह भारतीय जनता पार्टी के नीति का समर्थन कर रहा है.

आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर संग्राम छिड़ने के बाद आज तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने सफाई दी. तेजस्वी ने साफ कह दिया कि एक बात स्पष्ट हो जाना चाहिए. महागठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं. नीतीश कुमार के खिलाफ अगर कोई टिप्पणी करता है तो ये साफ है कि वह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है. कोई नेता ऐसी टिपण्णी करता है तो वह भाजपा की नीतियों का समर्थन करता है. इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में राजद का अधिवेशन हुआ था, उसमें ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि महागठबंधन या उसके नेतृत्व पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव या मेरे अलावा कोई टिप्पणी नहीं करेगा. इसके बावजूद अगर किसी ने नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी की है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के संज्ञान में लाया गया है. लालू यादव बीमार होते हुए भी गंभीरता से इस चीज को देख रहे हैं. पार्टी इसको गंभीरता से ले रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद नेतृत्व सुधाकर सिंह की बयानबाजी को गंभीरता से देख रहा है. हमने तो साफ कर दिया है कि कोई नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देता है तो वह बीजेपी की नीतियों का समर्थन कर रहा है. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है. भाजपा के बड़े मोहरे हैं और वह क्या-क्या कर सकती है ये सबको पता है. तेजस्वी ने अपने ही विधायक को बीजेपी का एजेंट करार दिया.

इससे पहले आरजेडी और जदयू में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को वे नोटिस नहीं लेते. उनपर कार्रवाई को लेकर आरजेडी को सोचना होगा. यानी सीएम नीतीश ने सुधाकर सिंह के मामले को लेकर गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दिया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को वे नोटिस नहीं लेते. उनपर कार्रवाई को लेकर आरजेडी को सोचना होगा. सीएम ने कहा कि कोई क्या बोलता है यह तो वही लोग बताएंगे ना. यह तो इंटरनल पार्टियों का मामला है.

बता दें कि नए साल की शुरूआत में ही महागठबंधन में घमासान शुरू हो गया है. नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने आरजेडी विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बहाने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को चेतावनी दी थी. जिसके बाद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया. फिर इसके जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उन्हें कोई गाली दे यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

14 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago