Bihar

CM नीतीश ने अपनी यात्रा का रखा बेहद खास नाम, जानें बिहार में कहां-कहां जाएंगे, जारी किया शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा के नाम का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री ‘समाधान यात्रा’ पर निकलने जा रहे हैं. इसको लेकर कैबिनेट सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. 4 जनवरी की शाम सीएम नीतीश कुमार पटना से वाल्मिकीनगर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री की यह समाधान यात्रा 4 जनवरी से 7 फरवरी तक है. इसे लेकर सभी जिलाधिकारी और सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री के यात्रा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किया जाए. साथ ही कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस दौरान समीक्षा बैठक भी करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 जनवरी से समाधान यात्रा पर निकलेंगे. नीतीश कुमार के इस यात्रा में मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम है. पहला-योजना से संबंधित क्षेत्र में जाएंगे. दूसरा-चिन्हित समूह के साथ बैठक करेंगे और फिर तीसरा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम और एसपी को पत्र भेजा है.

नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का शेड्यूल

कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीएम नीतीश कुमार 4 जनवरी को वाल्मीकिनगर में रात्रि विश्राम करेंगे. 5 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया में रहेंगे और रात्रि विश्राम सीतामढ़ी करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी को शिवहर और सीतामढ़ी में भ्रमण करेंगे और शाम में वापस पटना लौट जाएंगे. वहीं 7 जनवरी को वैशाली रहेंगे और शाम में फिर वापसी का कार्यक्रम है. 8 जनवरी को सिवान में तीनों कार्यक्रम में शामिल होंगे. 9 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को मधुबनी में रहेंगे. 12 जनवरी को दरभंगा में कार्यक्रम कर वापस पटना लौटना है.

12 जनवरी के बाद 17 जनवरी को नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर जायेंगे. इस दिन सुपौल में कार्यकम करेंगे और सहरसा में रात्रि विश्राम करेंगे. 18 जनवरी को सहरसा में कार्यक्रम होगा और अररिया में रात्रि विश्राम करेंगे. 19 जनवरी को अररिया में भ्रमण कार्यक्रम और किशनगंज में रात्रि विश्राम. 20 जनवरी को किशनगंज में कार्यक्रम करेंगे और पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे. सीएम का 21 जनवरी को कटिहार का कार्यक्रम है और खगड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. 22 जनवरी को खगड़िया में कार्यक्रम कर वापस पटना लौट आएंगे. 28 जनवरी को बांका में कार्यक्रम होगा और मुंगेर में रात्रि विश्राम करेंगे. 29 जनवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले का कार्यक्रम होगा और फिर वापस पटना लौट जाएंगे.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं उस जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक तथा संबंधित विषयों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव बैठक में उपस्थित रहेंगे. संबंधित विभागों के मंत्री एवं अन्य अधिकारी इन समीक्षा बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे. अन्य विभागों के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 घंटा ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

11 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

12 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

13 घंटे ago