Bihar

बिहार: आधी रात में ATM केबिन में मिला प्रेमी जोड़ा, ATM काटने की सूचना पर पहुंची थी पटना पुलिस

रोमांस करने के लिए प्रेमी जोड़े एटीएम केबिन का उपयोग करने से भी नहीं डरते। राजधानी पटना में पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में एटीएम के अंदर प्रेमी युगल को पकड़ा। पुलिस को एटीएम काटने की खबर मिली थी। लेकिन जब जवान वहां पहुंचे तो देखा कि अंदर कोई चोर नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका अश्लील हरकत कर रहे हैं।

यह मामला बीते बुधवार की देर रात ढाई बजे के करीब कंकड़बाग का है। कंकरबाग थाना इलाके के शालीमार मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से दोनों को पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोर एटीएम को काट रहे हैं। लेकिन पुलिस पहुंची तो वहां रोमांस चल रहा था। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रमिका मेडिकल के छात्र हैं। डेढ़ घंटे से वे एटीएम के अंदर थे।

पुलिस ने पूछताछ और सत्यापन करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। दरअसल, देर रात एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में छात्र-छात्रा की तस्वीर मुंबई में बैठे सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों को दिखी। उन्हें लगा कि देर रात कोई असामाजिक तत्व एटीएम में घुसकर उसे काटने की कोशिश कर रहा है। फौरन सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने स्थानीय कंकड़बाग थाने की पुलिस को इस बात की सूचना दी।

एटीएम काटे जाने की खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस एटीएम के भीतर मिली वहां किनारे छात्र-छात्रा अश्लील हरकत करते मिले। दूसरी तरफ एकाएक पुलिस को देख दोनों अवाक रह गये। उन्होंने पुलिस को बताया कि डेढ़ घंटे से वे एटीएम के अंदर थे। दोनों को लगा कि देर रात यहां कोई नहीं आयेगा। पूछताछ के दौरान प्रेमी युगल हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगने लगे। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago