Bihar

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के शेड्यूल में बदलाव; इस दिन आएंगे समस्तीपुर, सचिवालय की ओर से नया कार्यक्रम जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा अब 15 फरवरी तक होगी। अंतिम दिन बेगूसराय और पटना में नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से समाधान यात्रा को लेकर नया पत्र जारी किया गया है।

सचिवालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी को खगड़िया में रहेंगे, 29 को कैमूर, 1 फरवरी को सुपौल, 2 को सहरसा, 3 को अररिया, 4 को किशनगंज, 5 को कटिहार और 6 फरवरी को बांका में रहेंगे। इसके अलवा 7 को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा, 10 को पूर्णिय़ा और मधेपुरा, 11 को रोहतास और औरंगाबाद ,12 को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 13 फरवरी को भागलपुर और जमुई, 14 को मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर, 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 28 जनवरी तथा 29 जनवरी को एक-एक गांव का भ्रमण करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज ,रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और औरंगाबाद में नीतीश कुमार 2-2 गांवों में भ्रमण करेंगे और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित नहीं होगी। भागलपुर, जमुई, बेगूसराय, पूर्णिया, मधेपुरा में मुख्यमंत्री एक-एक गांव का भ्रमण करेंगे। जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे। 15 फरवरी को पटना में समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

12 घंटे ago