Bihar

‘धर्म के मामले पर कुछ नहीं कहेंगे, सबको इज्जत मिलनी चाहिए’, रामचरितमानस विवाद पर 7वें दिन CM ने तोड़ी चुप्पी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामचरित मानस विवाद पर आज सातवें दिन ‘फुल स्टॉप’ लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि कहीं कोई विवाद नहीं है। हमारा मानना है कि कोई भी किसी धर्म को माननेवाला है, उसमें कहीं किसी तरह का इंटरफेरेंस नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सब लोग अपने तरीके से धर्म का पालन करें। इसमें कहीं कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जिसको जो मन है, जैसे पूजा करना है, करे। इसमें कोई बात नहीं होनी चाहिए। अब तो डिप्टी सीएम ने भी बोल दिया है। कहीं कोई विवाद नहीं है।

11 जनवरी को पटना में एक कार्यक्रम में दिए गए शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर के बयान पर विवाद शुरू हुआ था। इसपर आज CM ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। वो समाधान यात्रा पर आज अरवल पहुंचे हैं।

तेजस्वी ने भाजपा की साजिश बताया, जदयू ने उठाए सवाल

इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीते रविवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बचाव किया था। कहा था कि संविधान सबसे बड़ा ग्रंथ है। उसी में बोलने की आजादी दी गई है। यह बीजेपी की साजिश है। बीजेपी इस मसले को बढ़ा रही है। लेकिन जेडीयू के नेता इस जवाब से खुश नहीं हैं। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि आखिर चंद्रशेखर का बचाव क्यों कर रहे हैं? महागठबंधन जिन मुद्दों पर बना है, उससे आरजेडी के नेता भटक रहे हैं।

अभिषेक झा ने कहा कि तेजस्वी यादव तो लगातार कह रहे हैं कि जो इस तरह के बयान दे रहे हैं वह भाजपा की मदद कर रहे हैं तो, फिर उन नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अपशब्द कह रहे हैं।

मंत्री ने कह दिया – अपने बयान पर कायम हैं

इस मामले में मंत्री प्रो चंद्रशेखर पहले ही कह चुके हैं कि वो अपने बयान पर कायम हैं। विवाद शुरू होने के अगले ही दिन उन्होंने कहा था कि जो लोग मेरी जीभ काटना चाहते हैं काटें, कोई तो अमीर हो जाएगा। हम तो जलने वाले लोग हैं, जब तक जलेंगे नहीं, तब तक निखरेंगे नहीं।

उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कहा था कि रामचरितमानस से नफरत फैलती है। उन्होंने कहा- रामचरित मानस समाज में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को पढ़ाई से रोकता है। उन्हें उनका हक दिलाने से रोकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

45 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago