Bihar

पटना में DSP और वार्ड पार्षद कर रहे थे शराब पार्टी, छापा मारने पहुंचे दारोगा और सिपाही की कर दी पिटाई, 4 घायल

बिहार पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन शराब माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सुदूर जिलों की बात छोड़िए राजधानी पटना (Patna) में भी शराब माफियाओं का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. सोमवार की देर रात राजधानी पटना में शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया. दारोगा से लेकर सिपाही तक की पिटाई कर डाली. गनीमत यह रही कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया और फिर पुलिस की साख बची.

जानकारी के अनुसार, घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित पुलिस लाइन के पास की है. वही पुलिस लाइन, जहां पर पटना पुलिस का अतिरिक्त पुलिस बल रखा जाता है. यहां पर बंद कमरे में शराब पार्टी चल रही थी.

सूचना के आधार पर पुलिस शराबियों को पकड़ने पहुंच गई. पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ भी लिया. हालांकि, कई लोग वहां से भागने में सफल रहे. लेकिन इस बीच वहां पर 2 दर्जन से अधिक संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच गए और पुलिस पर हमला बोल दिया. हमले में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए.

प्रमोद कुमार ने बताया कि खुद को रिटायर्ड डीएसपी बताने वाले एक शख्स ने एक स्थानीय वार्ड पार्षद के साथ मिलकर पुलिस दल पर हमला बोला. पुलिस ने 4 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. सभी को थाने लाया गया है. देर रात ही जख्मी पुलिसकर्मियों का प्रारंभिक उपचार कराया गया. इस घटना ने साबित कर दिया है कि शराब माफिया बेखौफ हो गए हैं और उन्हें खाकी वर्दी या कानून का कोई डर नहीं है. देखना होगा इस मामले में अप पुलिस की कार्रवाई करती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago