Bihar

बिहार: CISF हेड कांस्टेबल राजेश सिंह को पुलिस पदक, अंधाधुंध फायरिंग कर रहे साथी जवान से छीनी थी राइफल

अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे साथी को काबू करने का साहस दिखाने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि 2017 में बिहार स्थित एक बिजली संयंत्र में चार कर्मियों की कथित तौर पर हत्या करने वाले कांस्टेबल बलवीर सिंह को हेड कांस्टेबल राजेश सिंह ने काबू किया था.

2017 को बिहार के औरंगाबाद जिले की घटना

उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ अवसर है, जब किसी ऐसे कर्मी को वीरता पदक दिया गया है जिसने एक दर्दनाक घटना को रोकने का साहस दिखाया. सीआईएसएफ ने एक बयान में कहा कि हेड कांस्टेबल राजेश सिंह 12 जनवरी, 2017 को बिहार के औरंगाबाद जिले में ‘नबीनगर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड’ (एनपीजीसीएल) में तैनात थे और इसी दौरान उनके साथी कांस्टेबल बलवीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी राइफल से गोलियां चलाईं और चार सहयोगियों की हत्या कर दी.

हेड कांस्टेबल ने साहस का परिचय देते हुए बलवीर सिंह से इनसास राइफल छीन ली

बयान के मुताबिक, कांस्टेबल बलवीर सिंह परिसर के नए बैरक की छत पर पहुंचा, जिसे राजेश सिंह ने ”चुनौती” दी. इस दौरान राजेश के पास कोई हथियार नहीं था. बयान में कहा गया, ”यह जानते हुए कि कांस्टेबल बलवीर सिंह गुस्से से बेकाबू है और उसके पास हथियार है और वह राजेश सिंह की जान भी ले सकता है, हेड कांस्टेबल ने साहस का परिचय देते हुए बलवीर सिंह से इनसास राइफल छीन ली और इसे दूर फेंक दिया.”

कांस्टेबल बलवीर सिंह को भी दबोच लिया और उसे जमीन पर पटक दिया

इसमें कहा गया कि राजेश सिंह ने कांस्टेबल बलवीर सिंह को भी दबोच लिया और उसे जमीन पर पटक दिया, जिसे बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. हेड कांस्टेबल राजेश सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तैनात हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago