Bihar

बिहार: प्‍यार करके ऐसा फंसी दो बच्‍चों की मां, न तो पत‍ि म‍िला और न ही प्रेमी

ब‍िहार के भागलपुर के नाथनगर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है. जहां दो बच्चों की मां को पड़ोस के युवक से प्यार हो गया. दरअसल, नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोडिया गांव निवासी नंदकिशोर मंडल की शादी 7 साल पहले प्रियंका कुमारी से हुई थी. शादी कुछ साल बाद प्रियंका की पड़ोस के रहने वाले मृत्युंजय कुमार से आंखें चार हो गई और दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा ली. दोनों चोरी चुपके एक दूसरे से मिलने लगे.

प्रियंका का पति नंदकिशोर मंडल जब घर पर नहीं रहता था, तो प्रियंका अपने आशिक मृत्युंजय कुमार को घर पर बुला लेती थी. हालांकि प्रियंका और मृत्युंजय के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक प्रियंका के पति नंदकिशोर मंडल को लग चूका था. पति के लाख समझाने के बाद भी प्रियंका अपने आशिक मृत्युंजय कुमार से चोरी चुपके मिलते रही. फिर एक दिन नंदकिशोर मंडल ने पत्नी प्रियंका को आशिक मृत्युंजय के साथ अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.

इसकी सूचना मृत्युंजय कुमार के परिजनों को दी. मामले को लेकर गांव में पंचायती बुलाया गया. पंचायती में पति, पत्नी और प्रेमी को बुलाया गया. जहां नंदकिशोर मंडल ने पत्नी प्रियंका को अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया. वहीं प्रियंका अपने प्रेमी मृत्युंजय कुमार के साथ रहने की इच्छा जताई. पंचायती में फैसला हुआ कि अब प्रियंका अपने आशिक मृत्युंजय के साथ रहेगी, लेकिन प्रियंका का आशिक मृत्युंजय मुकर गया. आशिक मृत्युंजय प्रियंका को साथ रखने से मना कर दिया.

अजब प्रेमी की गजब कहानी का फैसला जब पंचायती में नहीं हो सका, तो फिर मधुसूदनपुर थाना पुलिस को बुलाया गया और पंचायत ने तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया. हम आपको बता दें कि प्रियंका दो बच्चे की मां है. प्रियंका का पति नंदकिशोर मंडल किसान है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

5 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

11 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

13 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

15 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

19 घंटे ago