Bihar

BSEB: बिहार के इंटर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के बिना भी दे सकेंगे एक्जाम…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की एक फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं को 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जायेगा. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. इसको लेकर समिति ने दिशा-निर्देश जारी किया है. समिति की ओर से कहा गया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम 10 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना है. देर से आने वाले परीक्षार्थियों को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए 10 मिनट पहले यानी सुबह 9.20 बजे प्रवेश द्वार बंद हो जायेगा. वहीं, दोपहर 1.45 बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 1.35 बजे गेट बंद कर दिया जायेगा.

एडमिट कार्ड नहीं होने पर सत्यापन के बाद अनुमति :

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद यदि परीक्षार्थी के पास एडमिट कार्ड नहीं है, तो भौतिक सत्यापन के बाद उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. वहीं एडमिट कार्ड सहित अन्य अभिलेखों में फोटो त्रुटिपूर्ण होने की दशा में भी भौतिक सत्यापन के बाद परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया गया है. समिति ने कहा है कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. परीक्षार्थी को फोटोयुक्त अन्य प्रमाणित दस्तावेज केंद्राधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा. इसमें आधार कार्ड, वोटर आइ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फोटोयुक्त बैंक पासबुक दिखाना होगा. केंद्राधीक्षक किसी एक दस्तावेज से परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान करने के बाद अनुमति देंगे.

मेन गेट के साथ परीक्षा कक्ष में भी ली जायेगी तलाशी :

समिति की ओर से सभी केंद्रों पर मेन गेट के साथ ही परीक्षा कक्ष में भी छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है. मेन गेट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में तलाशी ली जायेगी. महिला परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं, परीक्षा कक्ष में वीक्षक सभी परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे. परीक्षा शुरू होने के पूर्व वीक्षक अपने प्रभार वाले 25 परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे और घोषणा पत्र देंगे कि सभी परीक्षार्थियों की जांच कर ली गयी है. उनके पास से अवांछित सामग्री नहीं मिली.

सभी परीक्षा केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी :

कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जानी है. समिति ने सभी डीइओ को इसका निर्देश दिया है. परीक्षा केंद्रों पर फ्लैक्स लगवाने को कहा गया है, जिस पर लिखा होगा-आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं. इसके साथ ही 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था भी होगी. प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने के दौरान भी वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है.

सभी परीक्षा केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी :

कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की जानी है. समिति ने सभी डीइओ को इसका निर्देश दिया है. परीक्षा केंद्रों पर फ्लैक्स लगवाने को कहा गया है, जिस पर लिखा होगा-आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं. इसके साथ ही 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था भी होगी. प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने के दौरान भी वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है.

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश :
  • परीक्षा केंद्र पर हर हाल में परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचे
  • परीक्षा कक्ष में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट व उत्तर पुस्तिका को पढ़ने के लिए दिया जायेगा
  • परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूट्रूथ, इयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना वर्जित है
  • दिव्यांग परीक्षार्थी को उनके अनुरोध पर श्रुतिलेखक को साथ लाने की अनुमति दी जायेगी
  • दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के आधार पर अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के लिए दिया जायेगा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

7 घंटे ago