बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है। इस बारे में SHO पवन चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि झंडा उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये झंडा मस्जिद से सटे एक मकान की छत पर फहराया गया था। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और इसे उतरवाया गया। जिस मकान पर झंडा फहराया गया था, उसके मकान मालिक का कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार दोपहर को सामने आया ये मामला
मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और उसने मस्जिद से लगे एक मकान पर लहरा रहे पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस घटना से तनाव ना फैले, इसलिए पुलिस अलर्ट मोड में है और हर घटना पर बारीक नजर बनाए हुए है।
मकान मालिक की हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स के मकान पर ये झंडा फहरा रहा था, उसका नाम मोहम्मद मुबारुकदीन बताया जा रहा है और घर में मौजूद महिला ने बताया कि उन लोगों को झंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…